तेज रफ्तार कार का कहर, वाहनों के उड़े परखच्चे, एक की हालत नाजुक
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 10:28 AM (IST)
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के तीन बार पलटी मारी जबकि मोटरसाइकिल पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
इस संबंधी जानकारी देते हुए डेरा बाबा नानक निवासी घायल युवक मनप्रीत सिंह के पिता संतोख सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उसका बेटा मनप्रीत सिंह अपनी हीरो हांडा मोटरसाइकिल पर गुरुद्वारा साहिब जा रहा था, जबकि पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से मनप्रीत सिंह घायल हो गया और मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की कि कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए थाना डेरा बाबा नानक के SHO अशोक कुमार ने बताया कि उक्त कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच के बाद उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

