Jalandhar के दोमोरिया पुल के पास बड़ी वारदात, मौके पर Police

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 10:33 AM (IST)

जालंधरः जालंधर के दोमोरिया पुल के पास देर रात लुटेरों द्वारा बड़ी लूट की वारदातो को अंजाम दिया गया।  इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 1.30 बजे बाइक से गुजर रहे  3 लुटरों ने पिस्टल के बट्ट से वार कर मोबाइल, पर्स, आर.सी. आधार कार्ड, लाइसेंस, 800 रुपए आदि लूटे और फरार हो गए।  पीड़ित तजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात को राजाना की तरह 1.30 बजे काम से घर लौट रहा था। इसी दौर वहां तीन बाइक सवार युवक आए, जिन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News