बुरे फंसे Master Saleem, चल गया Police का "डंडा", पढ़ें क्या है माजरा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2023 - 04:37 PM (IST)

पंजाब डेस्कः माता चिंतपूर्णी पर विवादित बयान देकर विवादों में घिरे गायक मास्टर सलीम पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। अब थाना गोराया में  मास्टर सलीम के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि शिव सेना बाल ठाकरे के नेता राजिंदर बिल्ला के बयानों के पर मास्टर सलीम के खिलाफ धारा 295 ए का केस दर्ज किया गया है। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पंजाबी गायक सलीम द्वारा माता चिंतपूर्णी दरबार हिमाचल में जाकर माफी मांगी गई, फिर जालंधर के गीता मंदिर पहुंच कर माफी मांगी गई। लेकिन हिन्दू संगठन इससे खुश नहीं थे। इसी दौरान लुधियाना में हिन्दू संगठनों ने जालंधर में शिकायत दर्ज करवा कर मास्टर सलीम पर मामला दर्ज करवाने की मांग की भी थी।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News