Punjab के कई इलाकों में 6 से 8 घंटे बिजली रहेगी गुल, लगेगा लंबा Powercut

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 05:45 PM (IST)

नूरपुरबेदी (भंडारी, त्रिपाठी) : पंजाब के नवांशहर व नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। अतिरिक्त सहायक अभियंता, पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटैड उप कार्यालय तख्तगढ़ कुलविंदर सिंह ने जारी किए गए एक बयान में जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च, शुक्रवार को 11 के.वी. सराए फीडर की आवश्यक मुरम्मत किए जाने और पेड़ों की कटाई के लिए हासिल किए गए परमिट के तहत विभिन्न गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस कारण उक्त फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव बजरूड़, सरां, भाओवाल, छज्जा, चौंता आदि गांवों और नंगल के मंड क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। चल रहे कार्य के कारण बिजली बंद रहने का समय कम या अधिक भी हो सकता है।

नवांशहर : सहायक कार्यकारी इंजीनियर दिहाती उपमंडल नवांशहर द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार 66 के.वी. सब स्टेशन भीण से चलते 11 फीडर घटारों यूपीएस पर शैड्यूल प्रोग्राम मुताबिक मैंटीनेंस करने हेतु 13 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। जिसके कारण फीडर के अधीन चलते गांव घटारो, करियाम, करीहा, मूसापुर, लोधीपुर, अमरगढ़ व भंगल कलां प्रभावित होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News