SGPC ने जारी की बैसाखी पर पाकिस्तान जाने के लिए वीजा न मिलने वाले श्रद्धालुओं की सूची, 10 अप्रैल को रवाना होगा जत्था

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:40 PM (IST)

अमृतसर (रमन): खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजे जाने वाले जत्थे के 1763 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुए हैं। यह जत्था 10 अप्रैल को शिरोमणि कमेटी कार्यालय से रवाना होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शिरोमणि कमेटी के सचिव सरदार बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि कमेटी द्वारा 1795 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास को भेजे गए थे, जिनमें से 1763 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किए गए हैं, जबकि 32 श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिल सका।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जा रहा है। यह जत्था 10 अप्रैल को शिरोमणि कमेटी कार्यालय से जयकारों की गूंज के बीच रवाना होगा और पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब, हसन अब्दाल में आयोजित मुख्य समागम में शामिल होने के बाद विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करेगा। जत्था 19 अप्रैल को वापस भारत लौटेगा।

सरदार बलविंदर सिंह काहलवां ने कहा कि जिन श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुए हैं, वे अपने पासपोर्ट 9 अप्रैल को कार्यालय समय के दौरान शिरोमणि कमेटी कार्यालय से प्राप्त कर लें। उन्होंने यह भी बताया कि जिन श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिला, उनके सीरियल नंबर 144, 146, 161, 163, 201, 225, 245, 250, 251, 252, 304, 370, 413, 441, 509, 510, 524, 645, 652, 679, 680, 895, 1026, 1027, 1038, 1087, 1276, 1277, 1510, 1547, 1785 और 1786 शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News