शहर में कांग्रेस को झटका, इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 10:16 PM (IST)

जालंधर : आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुशील शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में योगेश मल्होत्रा और पूर्व पार्षद सुनंदा मल्होत्रा ने साथियों सहित भाजपा का दामन थामा है। योगेश मल्होत्रा, जोकि राजेंद्र बेरी के करीबी बताए जा रहे हैं, ने पत्नी संग भाजपा ज्वाइन की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि पूरे देश मे लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। पंजाब में भी लोग अन्य सभी पार्टियों से तंग आ चुके है। भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियां घर घर पहुचाने में लगा हुआ है। आज उसी नीतियों को देखते हुए कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए है। 

मोहिंदर भगत ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भाजपा में शामिल होने का जोश है, जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे लोग भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं। पंजाब की जनता को सब पता चल चुका है कि भगवंत मान की सरकार ने पंजाब वासियों के लिए कोई काम नहीं किया है। भाजपा में घर वापसी करने पर योगेश मल्होत्रा ने पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेगें।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News