सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड : आरोपी संदीप केकड़ा अदालत में पेश, इतने दिनों के रिमांड पर भेजा
punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 04:49 PM (IST)

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड मामले से जुड़ी ब़ड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कोर्ट ने संदीप केकड़ा को 11 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। केकड़ा के साथ-साथ एक अन्य आरोपी का 9 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। बता दें कि दोनों आरोपियों को आज मानसा कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने फिलहाल इन दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड दे दिया है। मूसेवाला कत्ल मामले में संदीप केकड़ा व मनप्रीत मन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आज उन्हें मानसा कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। पुलिस अभी तक इस मामले में 8 गिरफ्तारियां कर चुकी हैं।
जिक्रयोग्य है कि केकड़ा करीब एक महीने से सिद्धू मूसेवाला की रेकी कर रहा था। केशव नाम के शार्प शूटर को भी केकड़ा ही मूसा गांव लेकर गया था। वह केशव को घर से कुछ दूरी पर उतार कर अपने दो दोस्तों के साथ प्रशंसक बनकर सिद्धू मूसेवाला के घर गया था। इस दौरान आरोपियों ने मूसेवाला की थार की फोटो भी ली थी। वह करीब 45 मिनट तक सिद्धू मूसेवाला के घर पर रहे और बाद में कोरोला गाड़ी में सवार हो केशव को साथ लेकर चले गए। उसने ही हमलावरों को जानकारी दी थी कि सिद्धू घर से बिना सिक्योरिटी के निकले हैं।
गौरतलब है कि 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर कुछ अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया गया था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के 19 निशान मिले थे और घायल होने के 15 मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई थी। हमलावरों ने 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन जवाहर के गांव में रोकने के बाद गोलियों की बौछार की थी। इस हमले में कम से कम तीन बंदूकों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल पर गोलियों के 30 खाली खोखें मिले। पांच डॉक्टरों के पैनल से मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here