श्री हजूर साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का टैम्पो पलटा, 7 महिलाओं सहित 12 घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 08:50 PM (IST)

तलवंडी साबो(मुनीश): तलवंडी साबो से श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहा छोटा हाथी (टैम्पो) गांव भागीवांदर निकट पलट गया जिसमें सवार 7 महिलाओं सहित 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने कारण उसे बठिंडा रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो से श्रद्धालुओं का जत्था श्री हजूर साहिब के लिए छोटे हाथी में सवार होकर बठिंडा जा रहा था। गांव भागीवांदर के पास टैम्पो पलट गया। घटना का पता चलते ही घायलों को एम्बुलैंस 108 के जरिए शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News