फिर चर्चा में सुखमीत डिप्टी Murder Case, बड़े खुलासे होने की उम्मीद

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 11:46 AM (IST)

जालंधर : जून 2021 में दिन-दिहाड़े पूर्व कौंसलर सुखमीत सिंह डिप्टी की गोलियां मारकर बेरहमी से की गई हत्या के मामले में थाना-2 में दर्ज की गई एफ.आई.आर. नंबर-73 में नामजद किए गए आरोपी दलबीर सिंह बीरा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मकान नंबर-22 जी.एम. एन्क्लेव जालंधर को थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बीरा को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस उससे सुखमीत डिप्टी कत्ल केस में फरार चल रहे आरोपियों नरिंदर लल्ली, पुनीत शर्मा व गौरव पटियाल उर्फ लक्की के बारे में पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि डिप्टी कत्ल केस के 2 आरोपी कौशल व विकास महाले जेल में बंद हैं। 

फरार आरोपियों को माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिए जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। उनका चालान पेश किया जा रहा है। थाना प्रमुख ने बताया कि थाना-2 के इलाके में डिप्टी के कत्ल के बाद उसके पिता जरनैल सिंह के बयानों पर आई.पी.सी. की धारा 302, 148,149, 120-बी व आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर आरोपी दीपक को कल दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News