किसी और से मंगनी करवाई तो लड़की ने BF के घर जाकर किया कांड, Instagram पर बने थे दोस्त
punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 09:53 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): पटियाला शहर के विकास नगर में इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने जब किसी अन्य के साथ मंगनी करवाई तो लड़की ने उसके घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मंजैल सिंह निवासी विकास नगर, उसकी माता और उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की दोस्ती मंजैल सिंह के साथ हो गई और वह दोनों विवाह करवाना चाहते थे। मंजैल सिंह की माता विधवा है और उसके 2 भाई और एक बहन हैं। मृतक लड़की सामाजिक शास्त्र में एम.ए. कर रही थी और उसके पिता पंजाब पुलिस में सब-इंस्पैक्टर तैनात थे और लड़की का परिवार विवाह के लिए राजी हो गया था। परन्तु मंजैल सिंह का परिवार टाल-मटोल करने लग पड़ा।
बाद में मंजैल सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के कहने पर किसी अन्य लड़की के साथ मंगनी कर ली। इस कारण लड़की मंजैल सिंह के घर पहुंच गई और दोनों में बहस हुई और
लड़की ने उसके घर में ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। एस.एच.ओ. त्रिपड़ी इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि मंजैल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
कलयुगी मां का कबूलनामा...बेटे ने देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था...डर के मारे कर दी हत्या

चोरों ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में लगाई सेंध, 4.5 किलो चांदी व 3 तोले सोने सहित नकदी पर किया हाथ साफ

Recommended News

यात्रियाें की बढ़ती संख्या के चलते रेलवे ने चलाई 4 समर स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगा इनका शेड्यूल

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा सीबीआई में डीआईजी नियुक्त, चार पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति

अंतर्राज्यीय अवैध असला तस्कर को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, 96,913 अभ्यर्थी सफल