विदेश के सपने दिखा कनाडा पढ़ने गई लड़की ने नहीं बुलाया लड़का, अब बोली...

punjabkesari.in Thursday, Jan 02, 2020 - 02:18 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर कनाडा बुलवाने का झांसा देकर स्टडी वीजा पर विदेश गई युवती और उसके माता-पिता द्वारा 21.12 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

कनाडा जाकर नहीं बुलाया लड़के को
एस.एस.पी. को दी शिकायत में जोगिन्दरपाल निवासी बंगा ने बताया कि घर के नजदीक रहने वाले बलविन्दर सिंह और उसकी पत्नी कमलजीत कौर उनके  घर पर आए और बताया कि उनकी लड़की गुरप्रीत कौर ने आईलैट्स पास की हुई है। यदि वह अपने लड़के गुरप्रीत सिंह की कॉन्ट्रैक्ट शादी उनकी लड़की से करवा देते हैं और शादी के खर्च के अतिरिक्त कनाडा में स्टडी का खर्च करते हैं तो उनकी लड़की स्पाऊस वीजा पर लड़के को कनाडा बुला सकती है। लड़के के कनाडा में पक्के होने उपरान्त वह शादी को खत्म कर देंगे। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उक्त कॉन्ट्रैक्ट शादी और स्टडी का खर्च 15.50 लाख रुपए और अन्य खर्च अलग होने की बात कही।

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि कुछ दिन सोच विचार करने के बाद और अपने लड़के से बात करने उपरान्त उन्होंने उक्त बलविन्दर सिंह, उसकी पत्नी और लड़की गुरप्रीत कौर के साथ बात की। इस पर उन्होंने कहा कि यदि उनकी लड़की विदेश जाकर लड़के को विदेश नहीं बुलाती है तो उनके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इस पर उनके झांसे में आने के बाद उसने अपने लड़के की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज उक्त लड़की के साथ करवा दी। इस उपरान्त लड़की विदेश में पढऩे के लिए भी चली गई जिसके लिए उसने उसका विदेश जाने, शादी करवाने और स्टडी का पूरा खर्च जो करीब 22 लाख रुपए बनता था, किया। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि बावजूद इसके उसकी लड़की ने लड़के को विदेश नहीं बुलाया और स्पष्ट तौर पर इंकार कर दिया। उसने बताया कि गण्यमान्यों को बीच में डालने का भी कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला। अलबत्ता उक्त लोगों ने लड़के को विदेश भेजने में असफल रहने पर जो अपने घर की रजिस्ट्री उनके नाम पर करवाने का बयाना लिख कर दिया था तो उसकी रजिस्ट्री करवाने की निर्धारित अवधि भी निकल गई।

आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापस करवाने और उनकी राशि हड़पने वाले उक्त तीनों के खिलाफ कानून तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने और लीगल परामर्श लेने के बाद थाना सिटी बंगा की पुलिस ने बलविन्दर सिंह, कमलजीत कौर और गुरप्रीत कौर के खिलाफ धारा 420, 120 बी तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News