Punjab: बेटे से मारपीट होते देख पिता ने उठाया खौफनाक कदम, फैली सनसनी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 03:50 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपने बेटे से मारपीट करने वालों से दुखी होकर एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंधी सिटी पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंरतु आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जाानकारी देते हुए ए.एस.आई. जस सिंह ने बताया कि एक महिला नीरू शर्मा पत्नी रजिन्द्र कुमार  निवासी मोहल्ला ओंकार नगर गुरदासपुर ने पुलिस को दिए ब्यान में आरोप लगाया कि उसके पढ़ोसी केवल वर्मा के घर पर बीते दिन पार्टी चल रही थी। रात लगभग 10 बजे उसका बेटा ई-रिक्शा लेकर घर आ रहा था तो रास्ते में आरोपी केवल वर्मा, राज कुमार पुत्र हरबंस लाल, रोबिन पुत्र केवल वर्मा, सचिव पुत्र राज कुमार निवासी ओंकार नगर ने उसके बेटे को पकड़ कर उससे मारपीट शुरू कर दी। 

इस संबंधी जानकारी मिलने पर उसका पति रजिन्द्र कुमार अपने बेटे को बचाने के लिए गया तथा आरोपियों से उसके बेटे को छोड़ने की मिन्नते करता रहा। पंरतु आरोपी उसके बेटे को छोड़ नहीं रहे थे। जिस पर रजिन्द्र कुमार ने आरोपियों से कहा कि यदि उन्होने उसके बेटे को नही छोड़ा तो वह कुछ खाकर मर जाएगा। जिस पर आरोपियों ने रजिन्द्र कुमार को कहा कि जा मर जा हमें फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद रजिन्द्र कुमार ने जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या कर ली। शिकायतकर्ता नीरू शर्मा ने आरोप लगाया कि उसके पति ने इन चारों आरोपियों से दुखी होकर आत्महत्या की है। जिस पर जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News