चोरों ने सुनियारे की दुकान को बनाया निशाना, दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 05:55 PM (IST)

तरनतारन : एक तरफ पुलिस प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ चोर दुकानों को निशाना बना रहे हैं। इसका एक और ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब स्थानीय अड्डा बाजार में एक सुनार की दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया।चोर दुकान के अंदर करीब 8 किलो चांदी, करीब 5 तोला सोने के आभूषण और नकदी ले गए हैं। ये थी पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, जिसे थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: छोटे Sidhu Moose wala के जन्म के बाद माता चरण कौर की पहली Post, भावुक कर देगी आपको

अड्डा बाजार में मौजूद ऊधम सिंह, हरदीप सिंह सराफ की दुकान चलाते मालिक चरणजीत सिंह पुत्र ऊधम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बीती रात अपनी दुकान बंद करके रोजाना की तरह घर चले गए। रविवार की सुबह वह घरेलू काम के चलते दुकान देरी से खोली। जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ था और बगल की दीवार को अज्ञात चोर तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। चरणजीत सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर रखे करीब 8 किलो चांदी, 5 तोला सोने के आभूषण और बड़ी मात्रा में नकदी चोरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस दुकान में हुई चोरी का अंदाजा बाद में किया जायेगा। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। 

यह भी पढ़ें:  पंजाबी अभिनेत्री Neeru Bajwa अमृतसर कोर्ट में पेश,  जानें क्यों...

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी तरनतारन के प्रमुख इंस्पेक्टर सुनील कुमार सहित पुलिस मौके पर पहुंची और विभिन्न तकनीकी साधनों की मदद से जांच शुरू की गई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकान अंदर लगे सी.सी.टवी. कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News