Jalandhar : 2 सगी बहनों समेत तीन बच्चियां घर से गायब, इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 10:53 AM (IST)

जालंधर : जालंधर के सुंदर नगर इलाके में सोमवार को उस समय चिंता का माहौल बन गया जब एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन किशोरियां अचानक लापता हो गईं। गायब होने वाली बच्चियों में 12 और 13 वर्ष की दो सगी बहनें तथा उनकी 16 वर्षीय सहेली शामिल हैं। दोनों बहनें स्थानीय स्कूल में चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राएं हैं।

परिजनों के अनुसार वे रोज की तरह सुबह काम पर गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वे घर लौटे तो तीनों बच्चियां घर में मौजूद नहीं थीं। पहले उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की टीम और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीनों बच्चियां दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया गया है और संभावित स्थानों की जांच की जा रही है। परिजनों से भी लगातार पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि बच्चियों को जल्द से जल्द ढूंढ़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News