Ludhiana के इस रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह जाम, वाहन चालक परेशान

punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 11:21 PM (IST)

लुधियाना (गणेश): साउथ सिटी की मुख्य सड़कें रात के समय भी जाम की जद में हैं। अब तक दो घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन ट्रैफिक सामान्य नहीं हुआ। गाड़ियों की कतारें लंबी बनी हुई हैं और लोग घर पहुँचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर चल रही मरम्मत और बढ़ते वाहनों की संख्या जाम को और बढ़ा रही है।

PunjabKesari

वाहन चालक और आम लोग वैकल्पिक रास्तों की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन सिटी के मुख्य मार्गों पर रुकावटें लगातार बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि साउथ सिटी में ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार की सख्त जरूरत है, नहीं तो ऐसी परेशानियाँ रोज़मर्रा की जिंदगी पर असर डालती रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News