रंजिश के तहत युवक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, मालिक को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 05:32 PM (IST)

मानसा (चाहल): मानसा के गांव हीरेवाला में कटिंग की दुकान पर काम करते कृष्ण सिंह ने काम से हटा देने कारण दुकान के मालिक बिन्दर सिंह (36) का कत्ल कर दिया। दोषी कृष्ण सिंह सोमवार की देर रात बिन्दर सिंह को बातों में लगाकर घर से ले आया और मारपीट करके कत्ल करने के बाद शव को गांव के छप्पड़ में फैंक गया जिस पर थाना सदर पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर दोषी कृष्ण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी गई है जबकि दोषी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

जानकारी मुताबिक मानसा के गांव हीरेवाला में कृष्ण सिंह, बिन्दर सिंह की कटिंग की दुकान पर काम करता था और 2/3 महीने पहले बिन्दर सिंह ने कृष्ण सिंह को काम से हटा दिया था। 16 मई की रात कृष्ण सिंह ने बिन्दर सिंह को घर से बाहर बुलाया और बातों में लगाकर उसका कत्ल कर दिया। मृतक के भाई परगट सिंह और रिश्तेदार जंटा सिंह ने बताया कि 16 मई की रात को कृष्ण सिंह ने फोन करके बिन्दर सिंह को घर से बाहर बुलाया और गांव के छप्पड़ के नजदीक मारपीट करने के बाद बिन्दर सिंह का शव छप्पड़ में फैंक दिया। उन्होंने कहा कि गत दिन बिन्दर सिंह का शव छप्पड़ में पड़ा मिला और छप्पड़ के नजदीक उसकी शर्ट पड़ी थी। उन्होंने शक जताया कि बिन्दर सिंह का कत्ल 3-4 लोगों ने किया है क्योंकि यह एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता।

उधर, थाना सदर पुलिस ने मृतक के भाई परगट सिंह पुत्र दर्शन सिंह के बयान पर दोषी कृष्ण सिंह के खिलाफ IPC की धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बोघा सिंह ने बताया कि परगट सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने शिकायत दी थी कि उसका भाई बिन्दर सिंह, जोकि उसके साथ ही रहता है और कटिंग की दुकान करता था। उसने बताया कि बिन्दर सिंह के पास दुकान पर कृष्ण सिंह काम करता था, जिसको कुछ समय पहले हटा दिया गया था जिस कारण वह रंजिश रखता था और 16 मई की रात को उसने बिन्दर सिंह को घर से बाहर बुला लिया और छप्पड़ के नजदीक उसकी मारपीट करके कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धित कृष्ण सिंह खिलाफ IPC की धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और दोषी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News