चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब में नशे के खात्मे को लेकर उठाएंगे अहम कदम
punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 04:20 PM (IST)

चंडीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में 'नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' के विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। इस संबोधन के दौरान शाह ने कहा कि नशे को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा की नशे के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा और अगर हम मिलकर लड़ते हैं तो कुछ सालो में देश नशा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने बताया की नशे पर नकेल कसने के लिए आधुनिक फॉरेंसिक साइंस दफ्तर खोले गए हैं।
अमित शाह ने कहा की नशे को खत्म करने लिए इसकी जड़ तक जाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नशे के जल में फंस चुके बच्चों को भी बाहर निकलना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा की अगर हम मिलकर लड़ते हैब तो कुछ सालो में देश नशा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा की नशा शरीर और समाज को खोखला कर रहा है। इसके साथ ही संबोधन के उन्होंने कहा कि नशे से कमाया गया पैसा देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब को माशे के खात्मे के लिए कोशिश तेज करनी होगी। उन्होंने बताया की सभी का कहना है की पंजाब में नशा ज्यादा है जिसके चलते केंद्र द्वारा पंजाब के लिए फॉरेंसिक लैब और एन.सी.बी. सेंटर बनाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के मुख्यमंत्री, चंडीगढ़ प्रशासक, बी.एस.एफ., एन.आई.ए. और एन.सी.बी. के साथ राज्यों के ए.एन.टी.एफ. प्रमुख और एन.सी.ओ.आर.डी. मैंबर भी विशेष रूप से हाजिर हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here