अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, एक घायल
punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 08:22 PM (IST)

बंगा (राकेश) : नजदीकी गांव हीऊ में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर पर फायरिंग दौरान एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिंदर राम उर्फ रूपा पुत्र बीरू राम निवासी हीऊ ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने घर पर मौजूद था और खाना खाने लगा था। टी.वी. चाल रहा तभी अचानक आवाज आई, घर वालों लगा शायद पटाखों चल रहे हैं। जब बाहर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के गेट में गोलियां मारी और फिर एक गोली उनके घर के अंदर कमरे की दीवार में लगी। इसी बीच गोली महिंदर राम के बाएं हाथ में लगी और वह मामूली रूप से जख्मी हो गए।
उन्होंने कहा कि उक्त फायरिंग किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के गेट के बाहर से की है। उनकी किसी व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन फिर भी यह नहीं कहा जा सकता कि उन पर यह फायरिंग किसने और क्यों की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना बंगा पुलिस को दी, जिन्हें सूचना मिलते ही बंगा थाना प्रभारी सहित पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। इस संबंध में जब थाना सिटी के एस.एच.ओ.एस.आई. महेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वह रात में मौके पर गए थे और मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अरुणाचल के एथलीटों को वीजा न मिलने पर खेल मंत्री का सख्त रूख, एशियाई खेलों के लिए चीन दौरा रद्द किया
