अज्ञात महिला ने निहंग सिंह की बच्ची को किया अगवा, CCTV आई सामने

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 04:19 PM (IST)

जालंधर (सोनू):  जालंधर के किशनपुरा इलाके से एक निहंग सिंह की 6 से 7 साल की बच्ची को एक अज्ञात महिला बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गई। अज्ञात महिला द्वारा बच्ची को अपने साथ ले जाने की सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है। निहंग सिंह ने थाना 8 में अपनी बच्ची के अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है और पुलिस ने बच्चे की फोटो सभी पुलिस थाने और कंट्रोल रूम पर सूचना के आधार पर हर जगह भेज दी है।

निहंग सिंह के साथी ने बताया कि अज्ञात महिला उनके साथी को रास्ते में मिली थी और महिला की हालत बहुत खराब थी। अज्ञात महिला को जोत सिंह कल अपने घर ले गया और वह खुद मंडी में काम करने चला गया। इसके बाद अज्ञात महिला कल उसकी 6 से 7 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गई। लड़के के पिता जोत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी 6 से 7 साल की है और उसके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और बेटी की फोटो सहित उसने अपना नंबर भी शेयर किया है और लोगों से अपील की है कि उसकी बेटी अगर मिलती है तो उसे जल्द ढूंढ कर उसके पास पहुंचा दिया जाए। 

थाना आठ के प्रभारी  नवदीप सिंह ने बताया कल की मंडी में काम करने वाला जो सिंह अज्ञात महिला को अपने साथ घर ले गया था । 12 से 1 बजे के करीब महिला उसकी बच्ची को लेकर घर से चली गई। अभी भी बच्ची वह महिला गायब है। बच्चे की फोटो और उसकी जानकारी रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित बाकी सभी जगह दे दी गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News