पंचतत्व में विलीन हुए  बॉडी बिल्डर varinder ghuman , नहीं देखा जा रहा परिवार का हाल...

punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 04:22 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुम्मन पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार जालंधर के मॉडल टाउन श्मशान घाट में किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

PunjabKesari

परिवारजन बेटे की अर्थी को देखकर फूट-फूटकर रो पड़े। मां का रुदन हर किसी की आंखें नम कर गया — वह रोते हुए बार-बार कह रही थीं, "हाय मेरा वरिंदर पाल मोड़ दो!"। अंतिम यात्रा में कई राजनीतिक हस्तियां और सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, जालंधर के बस्ती शेख स्थित घई नगर के निवासी वरिंदर घुम्मन का निधन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में हुआ।

ਪੰਜ ਤੱਤਾਂ ''ਚ ਵਿਲੀਨ ਹੋਏ ਬਾਡੀ ਬਿਲਡਰ ਤੇ ਅਦਾਕਾਰ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ -ਰੋ ਹੋਇਆ ਬੁਰਾ ਹਾਲ - bodybuilder and actor varinder ghuman cremation-mobile

बीते दिन एक छोटे से ऑपरेशन के दौरान उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने बाइसेप्स की मामूली सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती थे।

PunjabKesari

मृतक के समर्थकों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। करीब 53 वर्ष की आयु में वरिंदर घुम्मन ने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News