Ludhiana: तेज रफ्तार वाहन का कहर, पैदल जा रहे दोस्तों को मारी जबरदस्त टक्कर
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 03:19 PM (IST)
लुधियाना (गौतम) : महानगर में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर देखने को मिला। हाईवे पर पिगंल ग्राऊंड के निकट शिवपुरी चौक के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने पैदल जा रहे 2 युवकों को टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहीगरों ने घायलों को तुरन्त इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
टक्कर मारने का बाद टाटा 407 का ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों की पहचान मनदीप सिंह 29 साल व उसके दोस्त संदीप सिंह के रूप में की है। इलाज के दौरान मनदीप सिंह की मौत हो गई। कार्रवाई करते हुए थाना दरेसी की पुलिस ने मनदीप के भाई गांव बजरावर होशियापुर के रहने वाले हरनेक सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में हरनेक सिंह ने बताया कि उसका भाई मनदीप सिंह अपने दोस्त संदीप सिंह के साथ सब्जी मंडी में काम खत्म कर वापस अपने घर पैदल ही जा रहा था कि जब वह हाईवे पर प्रिंगल ग्राऊंड के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे टाटा 407 के ड्राइवर ने उन्हें टककर मार दी। जिस कारण मनदीप सिंह गंभीर से जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । संदीप कुमार इलाज के लिए अस्प्ताल में दाखिल है। सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

