Vigilance Action: कानूनगो का भाई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 05:45 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई नजर आई है। विजिलेंस ने जालंधर के मेहतपर में उप-तहसील में तैनात कानूनगो जतिंदर सिंह के भाई परमिंदर सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

मुख्य आरोपी कानूनगो फरार है, जिसका पुलिस द्वारा तलाश जारी है। नकोदर के एक व्यक्ति द्वारा इसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने कार्रवाई की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता निवासी गुरु तेग बहादुर नगर निवासी ने बताया कि वह खेती और पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है। गांव हरीपुर में उसने एक 12 मरले का घर खरीदा था, जिसकी सेल डीड के लिए सिविल मुकद्दमा चल रहा था। इस मामले में कोर्ट ने फैसला शिकायतकर्ता के पक्ष में सुनाया। अपील खारीजल होने पर कानूनी तौर पर सेल डीड दर्ज हो गई लेकिन घर का कब्जा अभी तक नही मिला था। इसके लिए आरोपी कानूनगो को इसकी अर्जी दी गई थी। 

लेकिन, आरोप कानूनगो ने इसके लिए कम्प्यूटरीकृत हरबंदी के नाम पर 15 हजार रुपए लिए। फिर घर खाली कराने का नोटिस जारी किया। यही नहीं इसके बाद कानूनगो जतिंदर सिंह ने कब्जा दिलवाने के लिए बदले तहसीलदार के लिए 1,00,000 रुपए की रिश्वत मांगी। बार-बार कहने के बावजूद भी वह नहीं माना। पहले किस्त 10,000 रुपए मौके पर ही दी गई। इस दौरान शिकायतकर्ता ने इसकी पूरी बातचीत की रिकार्डिंग कर ली और इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी गई। इसके बाद जब अगली किस्त की बारी आई तो उसने अपने भाई परमिंदर सिंह को पैसे लेने के लिए भेज दिया। वहीं योजना के तहत विजिलेंस ने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कानूनगो के भाई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मुख्य आरोपी कानूनगो जतिंदर सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News