Weather Report: कंपकंपाने लगी सर्दी, अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 01:20 PM (IST)

पंजाब: पंजाब में अब धीरे-धीरे ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में मौसम को लेकर बदलाव के कारण सर्द हवाएं अपना प्रकोप दिखा रही है।  हिमाचल और आस पास के क्षेत्रों में भारी बर्फ़बारी के चलते पंजाब पर भी इसका असर पड़ रहा है। ऐसे में राज्य का तापमान हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है।  

पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब जनवरी की सर्दी नवंबर में ही शुरू हो गई। बीते दिन राज्य में जालंधर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जिले में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। वही राज्य में अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ है। 

मौसम विभाग अनुसार दिन के तापमान में भी पिछले 2 दिनों से गिरावट देखी गई है और आने वाले कुछ दिनों में मौसम और भी सर्द हो सकता है। 25 नवंबर तक आंशिक बादल रहने की संभावना है। इसके चलते तापमान में और गिरावट होने की आशंका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News