नवजोत सिद्धू के CM बनने की बात पर आखिर क्या बोले CM चन्नी

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 02:30 PM (IST)

जालंधर : पंजाब के सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यदि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू सी.एम. बनना चाहते हैं तो इसमें बुरा क्या है वह एक चैनल के कार्यक्रम में उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें सिद्धू सी.एम. के तौर पर स्वीकार हैं? जवाब में सी.एम. चन्नी ने कहा कि नवजीत सिंह सिद्ध हमारे अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष को पार्टी की लाइन पर काम करना होता है। जब पार्टी अध्यक्ष कुछ कहते हैं, तो हम उस लाइन पर काम करते हैं। जब कुछ रह जाता है, तो वह फिर कहते हैं, हम फिर करने में जुट जाते हैं। इस तरह की आलोचना काफी जरूरी है। कोई भी लोग जो राजनीति में आए हैं, उसकी सोच होती है आगे बढ़ने की चुनाव में जनता पार्टी आलाकमान और विधायक तय करेंगे कि कौन सी.एम. बनेगा। इससे पूर्व चैनल के मंच पर सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी का पंजाबी स्टाइल में स्वागत किया गया। इस दौरान सी.एम. चन्नी ने जमकर भंगड़ा डाला।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल पर नवजोत सिद्धू का हल्ला बोल, इस मुद्दे पर घेरा सी.एम. आवास

राहुल ने पूछा- सीएम बनोगे? तो रो पड़े थे चन्नी
चन्नी ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह सी.एम. कैसे बने। उन्होंने बताया कि जब वह बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुंचे तो राहुल गांधी ने मुझे पूछा कि क्या तुम सी.एम. बनोगे? उनके इस सवाल पर मैं रोने लगा। इस पर राहुल ने कहा कि मैं सोच कर कह रहा हूं कि आप ही सी.एम. बनोगे चन्नी ने कहा कि मैं सी.एम. बनने के बाद पंजाब को आगे बढ़ा रहा हूं। अपना पूरा समय इसी को दे रहा हूं। उन्होंने बताया कि मैं गरीब आदमी की पीड़ा को समझता हूं और उनकी समस्याएं कैसे हल होंगी मैं जानता हूं। मैं आम आदमी का हर मामला हल कर रहा हूं।

यह भी पढ़ेंः जालंधर से बड़ी खबर: 3 बच्चों समेत महिला ने निगला जहर, मां-बेटे की मौत

84 के दंगों के लिए गांधी परिवार ने कई बार मांगी माफी
जब सी.एम. चन्नी से पूछा गया कि क्या राहुल और प्रियंका को 84 के दंगों के लिए माफी मांगनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि इसके लिए उनका परिवार कई बार माफी मांग चुका है। चन्नी से जब पूछा गया कि क्या आने वाले चुनाव में भी वह पंजाब के कप्तान है या नाइट वॉचमेन बने हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क है। मैं कप्तान नहीं हूं, सिर्फ प्लेयर है। चुनाव में हम सभी को मेहनत करनी है। चुनाव पार्टी लड़ती है और जीतती है। जीत के बाद पार्टी तय करती है कि कौन सी.एम. बनेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News