2 बच्चों की मां ने आखिर क्यों उठाया यह खौफनाक कदम

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 04:24 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर शहर के सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा (26) के रूप में हुई है। सदर थाने की पुलिस ने मृतक की माता के बयान पर गौरव के खिलाफ आई.पी.सी. 306 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी भी पुलिस हिरासत से बाहर है। इस बात का खुलासा करते हुए ए.एस.आई. बलदेव सिंह ने बताया कि मच्छी मंडी निवासी मनु निवासी 26 वर्षीय लड़की नेहा की मां ने पुलिस को बताया कि मृतक नेहा माता निवासी मच्छी मंडी ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए हैं। मृतक की माता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 8 साल पहले हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं। करीब 3 साल पहले नेहा की नामजद गौरव से फोन के साथ फोन पर बातचीत शुरू हुई थी जिसका उसके पति को पता लगने से उन दोनों में अनबन शुरू हो गई।

नेहा और गौरव को पंचायत तरीके से समझाया गया। मृतक की मां के मुताबिक गौरव नाम के शख्स ने नेहा को कथित तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया। 26 फरवरी को उनके दामाद धर्मपाल का फोन आया कि नेहा ने फंदा लगाकर आत्महत्याक कर ली है और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उनका मानना ​​है कि नेहा नामजद गौरव के दुखी हो आत्महत्या की है। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News