पंजाब पहला सैटेलाइट मैपिंग से टैक्स वसूलने वाला राज्य बनेगाःसिद्धू

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 09:41 PM (IST)

लुधियानाः प्रॉपर्टी की सैटेलाइट मैपिंग करने वाले सॉफ्टवेयर किस तरह से काम करता है उसका निरीक्षण करने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आज पीएयू पहुंचे जहां उन्होंने सरकार एडमिनिस्ट्रेशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने टैक्स वसूलने के लिए घरों की प्रॉपर्टी की गिनती पूछी थी जिसमें कि उन्हें एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से 90 हजार प्रॉपर्टी की जानकारी दी गई थी मगर उन्होंने एक सर्वे देखा जिसमें उन्हें पता लगा कि लुधियाना में सैटेलाइट मैपिंग के अनुसार 4 लाख प्रॉपर्टी ऐसी है जिनसे टैक्स वसूला जा सकता है। 

सिद्धू ने कहा अब वह इस काम पर लगेंगे। पंजाब शामलाट सरकारी जमीने या अवैध रूप से जो कॉलोनाइजर कलोनिया बना रहे हैं उन पर पूरा शिकंजा कसा जाएगा। पंजाब पहला सैटेलाइट मैपिंग से टैक्स वसूलने वाला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन में बैठकर घोटले करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उधर,कैनेडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो  के दरबार साहिब पहुंचने से पहले सुखबीर बादल के सुरक्षा का जायजा लेने पर सिद्धू ने तंज कसते कहा कि सूखा गप्पी का यह हाल है बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News