लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में भिड़े 2 गुट

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 06:32 PM (IST)

मोगा (आजाद): थाना अजीतवाल के अंतर्गत पड़ते गांव ढुडीके में लड़कियों से छेड़छाड़ करने से रोकने के मामले को लेकर 2 पक्षों में हुए झगड़े में हरप्रीत सिंह तथा अमनिन्द्र सिंह दोनों निवासी गांव ढुडीके के घायल होने का पता चला है, जिन्हें सिविल अस्पताल ढुडीके में दाखिल करवाना पड़ा। इस संबंधी अजीतवाल पुलिस द्वारा हरप्रीत सिंह पुत्र करतार सिंह के बयानों पर बलकार सिंह, जोबन सिंह, मनिन्द्र सिंह, गोलू, संजीव तथा 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उसे उस समय घेर लिया, जब वह अपनी स्कूटी पर जा रहा था और पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे, जिसे मैं रोकता था। इसी रंजिश को लेकर उन्होंने मुझपर हमला किया। दूसरे पक्ष के अमनिन्द्र सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह, विक्की, सन्नी सभी निवासी गांव ढुडीके तथा कुछ अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने उससे मारपीट की है। उसने कहा कि कथित आरोपी लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे, जिन्हें मैं रोकता था। इसी रंजिश को लेकर उन्होंने मुझ पर हमला कर घायल कर दिया। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुलखन सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों पक्षों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News