पाकिस्तान में 2 भारतीय मछुआरों की मौत, वाघा सरहद के रास्ते पहुंचे शव
punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 12:13 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): भारत-पाकिस्तान अटारी वाघा सरहद के रस्ते दो मछुआरों की लाशें भारत पहुंची है।
दरअसल, मछली पकड़ते हुए दोनों मछुआरे पाकिस्तान की सरहद में चले गए थे ,जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दोनों मछुआरे गुजरात के रहने वाले थे, जो काफी लंबे समय से पाकिस्तान की जेल में बंद थे। भारत पहुंचने पर लाशों को अमृतसर के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया, जिसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से हवाई जहाज के रास्ते दोनों मछुआरों की लाशों को गुजरात भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों की मौत कैसे हुई, इसे पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है।