साइबर क्राइम के पूर्व इंस्पेक्टर सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 02:31 PM (IST)

चंडीगढ़ : एस.पी. साइबर क्राइम केतन बंसल द्वारा एक आदेश जारी कर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। एस.आई.आर. नंबर  33/2022  पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम में सबूतों को छिपाने और छिपा कर आरोपियों से मिलीभगत के खुलासे पर चंडीगढ़ पुलिस के चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है। इनमें साइबर क्राइम के पूर्व इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, एस.आई. कृष्ण देव सिंह, एस.सी. बहादर सिंह और एच.सी. राजिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।    

एक आरोपी को नोटिस देने के बाद उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस तरह आरोपी को फायदा पहुंचाया और लोक हित और न्याय को नुकसान पहुंचाया। गौरतलब है कि इस मामले में एक चीनी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था और विदेशी मूल के अन्य वांछित आरोपियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जांच की जा रही है। अधिकारियों के खिलाफ बनती विभागीय और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News