जालंधर के मशहूर पंसारी के परिवार के तीन सदस्यों की मौत, बेटा गंभीर घायल
punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 12:43 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ः जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर फोकल प्वाइंट से वासिप लौट रहे कार सवार में एक ही परिवार के श्रद्धालुओं में से 3 की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नगीना पंसारी का बेटा कनव अग्रवाल अपने परिवार समेत माता वैष्णो देवी के दर्शन से वापिस लौट रहा था। जब वह फोकल प्वाइंट टांडा उड़मुड़ नजदीक पहुंचे तो उनकी कार पुल से टकरा गई। इस दौरान कनव अग्रवाल की पत्नी महक अग्रवाल , बेटी वृंदा और मां रेनू की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि कनव खुद बुरी तरह घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगो की तरफ से कार से बाहर निकाला गया और सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया गया। वहीं हालत गंभीर देखते उसे आगे रैफर कर दिया गया।