दिवाली की रात बाहर खाना खाने जा रहे परिवार के साथ हुआ बड़ा हादसा

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 03:06 PM (IST)

तपा मंडी (शाम, गर्ग): दिवाली की रात करीब 10 बजे बरनाला -बठिंडा मुख्य मार्ग  स्थित धागा मिल नजदीक ढाबे पर खाना खाने जा रहे परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। दरअसल,  मोटरसाइकिल के आगे आवारा पशु आने के कारण पति, पत्नी, 2 बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार सदर बाजार का निवासी अमनजीत कुमार घर पाठ पूजा करने के बाद धागा मिल नज़दीक ढाबे पर खाना खाने जा रहे था। जब ढाबे के बिल्कुल नज़दीक पहुंचे तो मोटरसाइकिल के आगे एक बेसहारा पशु आने के कारण परिवार मोटरसाइकिल से नीचे गिर कर घायल हो गया।

घायलों को मिन्नी सहारा क्लब के वालंटियरों ने सिविल अस्पताल तपा में दाख़िल करवाया लेकिन अमनजीत कुमार की हालत गंभीर होने के कारण बठिंडा अस्पताल रैफर किया गया है। इस हादसे में उसकी पत्नी, लड़की के मामूली चोटे लगने कारण छुट्टी दे दी गई है लेकिन लड़का गंभीर घायल होने के कारण अभी भी अस्पताल में  ही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News