Bhagwant Mann Marriage: CM मान की दुल्हन बनीं गुरप्रीत कौर, देखें खुशी के पल बयां करती तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 01:02 PM (IST)

चंडीगढ़ः  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने  सी.एम. हाऊस में सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’लिए। वहीं इस मौके पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरिवाल ने भगवंत मान के पिता की रस्में अदा की। 

PunjabKesari

वहीं शादी समारोह में पहुंचे बुड्ढा दल जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह और संत मनमोहन सिंह बारां ने नवविवाहित जोड़े को आर्शिवाद  दिया।

PunjabKesari

दुल्हन की पहली तस्वीर आई सामने

 

भगवंत मान की दुल्हन डॉ.गुरप्रीत कौर लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही है। आनंद कारज दौरान उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे सी..एम. साहिब उनसे नजर नहीं हटा रहे। 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

सालियां दा नाका....

 

PunjabKesari

बैंड-बारात के साथ दूल्हा बनकर सी.एम. मान अपनी दुल्हिनयां को लेने पहुंच गए है। वहीं रिबन कटाई की रस्म अदा करते की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में मुख्यमंत्री सालियों के नाके के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल भी मौजूद है। 

PunjabKesari

" साडे वीर दा ब्याह.. सानूं गोडे-गोडे चाह...।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूल्हा बने की पहली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा  ने अपने अकाउंट पर भगवंत मान के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राघव ने लिखा," साडे वीर दा ब्याह.. सानूं गोडे-गोडे चाह...।"

केजरीवाल निभाएंगे पिता की रस्में

बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब  में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लेंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए है। वहीं  आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शादी में पहुंच गए है। वह पिता की सारी रस्में अदा करेंगे। इस बात की जानकारी राघव चड्ढा ने दी। केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।

PunjabKesari

सी.एम. साहिब की शादी का Menu

शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खास मेन्यू तैयार किया गया है, जिसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि  वैसे तो बेहद कम और खास लोगों को ही न्योता दिया गया है लेकिन जिन लोगों को बुलाया गया है कि उनके लिए शाही दावत का इंतजाम है। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि शादी में आने वालों को क्या क्या परोसा जाएगा। 

PunjabKesari
 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News