चरणजीत चन्नी के निशाने पर CM मान, शायराना अंदाज में राहुल गांधी के लिए कही यह बात
punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2023 - 03:06 PM (IST)

पठानकोट: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने पठानकोट में शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ी रैली की। इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी को क्रांतिकारी नेता बताया, वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शाब्दिक हमले किए। उन्होंने कहा कि राजनीति में सांप्रदायिकता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक नई सोच लेकर आए हैं, राहुल गांधी एक संत हैं, जिनका वे आज स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और देश को आजादी दिलाई है। केवल कांग्रेस पार्टी ने गरीबों को आरक्षण दिया। कांग्रेस की सोच गरीबों के प्रति ईमानदार है। गरीबों को ऊपर उठाने वाली है।
इस दौरान भगवंत मान द्वारा दिए बयान पर तीखा जवाब देते हुए कि जनता ने महाराजा को मुख्यमंत्री बनाया, चन्नी को तो राहुल गांधी ने बनाया का करारा जवाब देते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि भगवंत मान को राहुल गांधी की सोच को देखे और अपनी मानसिक स्थिति को देखें। उन्होंने कहा कि आप गरीब के बच्चे के ऊपर उठता हुआ देखकर क्यों स्वीकार नहीं कर सकते।
उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, ''बेहिम्मते ने ओह जो शिकवा करन मुकदरा दा, उगन वाले उग जांदे सीना तोड़ के पत्थरां दा।'' आगे बोलते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राहुल अपने संकल्प से देश को एक करने के लिए निकल हैं। राहुल गांधी पत्थरों का सीना तोड़कर एक दिन निकलेंगे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here