Jalandhar: भाजपा का बड़ा फैसला, इस नेता को पार्टी से किया Suspend
punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 08:24 PM (IST)

जालंधर: भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जालंधर शहरी इकाई ने अपने नेता कृष्ण लाल शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी के प्रेस नोट में कहा गया है कि श्री शर्मा हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे बयान दे रहे थे, जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे।
प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्हें तुरंत पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। प्रेस नोट में यह भी बताया गया है कि अब उनकी किसी भी गतिविधि का पार्टी से कोई संबंध नहीं रहेगा। यह जानकारी भाजपा जिला प्रधान सुनील शर्मा ने दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here