Punjab में तड़के यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर समेत 3 की मौ+त

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 10:17 AM (IST)

पंजाब डेस्क: यहां बंगा-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित गांव माजरी में उस समय भयानक हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी निजी कंपनी के.टी.सी. की बस अचानक पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कंडक्टर समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 यात्री मामूली और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, आज तड़के करीब 4:30 बजे के.टी.सी. कंपनी की बस मनाली से अमृतसर जा रही थी। बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। जैसे ही बस बंगा फ्लाईओवर पार कर गांव माजरी के पास पहुंची और फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी, इसी दौरान बस नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में बस कंडक्टर खेम सिंह, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा जशीना जोसेफ और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 21 यात्री मामूली और 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

घायलों को बंगा के सिविल अस्पताल और नजदीकी गुरु नानक मिशन अस्पताल, ढाहां कलेरां में भर्ती करवाया गया है।  गंभीर रूप से घायल जतिन और संजय नामक दो लोगों को इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल अमृतसर निवासी विशाल तुल्ली का गुरु नानक मिशन अस्पताल, ढाहां कलेरां में इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News