Punjab: ट्रॉली कारोबारी की बेटियां आई सामने, AAP मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 03:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के मंत्रियों की ट्रॉली कारोबारी कॉल रिकार्डिंग से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। मंत्री हरदीप सिंह सिंह मुंडिया और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ कथित कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद विवाद और गहराता जा रहा है। इस मामले में मुकेरियां के कारोबारी मलकीत सिंह की बेटियां भी अब मीडिया के सामने आई हैं। बच्चियों ने एक भावुक वीडियो जारी कर अपनी परेशानी साझा की है।

बच्चियों ने सीएम मान से लगाई गुहार

वीडियो में बच्चियों ने बताया कि चल रहे विवाद के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वे स्कूल नहीं जा पा रही हैं। परिवार को किसी अनहोनी का डर सता रहा है, जिसके चलते उन्हें घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि बिना किसी गलती के उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। बच्चियों ने कहा कि,  एक-दो साल से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कभी भी कोई भी गैंगस्टर आता है और धमकी दे देता है। फिरौतियां मांगी जा रही। यही नहीं कभी कोई गोली चला देता है। अब हमारे गांव जद्दी पिंड हयातपुर का रहने वाला मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया परेशान कर रहा है। 

बच्चों ने कहा कि ये वीडियो किसी तरह से मुखमंत्री भगवंत मान के पास पहुंच जाए। मंत्री किसी डीएसपी से मिलकर हमारे पापा को टार्चर कर रहा है। इससे हमारा पापा ही नहीं पूरा परिवार मानसिक परेशानी में है। यही नहीं पुलिस को शिकायत की तो उन्होंने समझौता करने की बात कही। बच्चियों ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने ही इलाके के जनप्रतिनिधियों से खतरा महसूस हो रहा है। बच्चियों ने कहा कि, उनकी क्या कसूर है, कि वह स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। परिवार वाले कहते हैं स्कूल मत जाओ कहीं कोई किडनैप न कर ले। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि उनके साथ कुछ भी गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित मंत्री और विधायक की होगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।

मंत्री मुंडिया का बयान आया सामने

मुकेरियां के कारोबारी की कॉल रिकॉर्डिंग मामला विवादों में आने के बाद मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का बयान सामने आया है। मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सफाई देते हुए कहा कि, उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि, कारोबारी अपने बच्चों की कसम खाकर कहे कि मैंने उससे ट्रॉली ली थी। सारा गांव इसके खिलाफ है। मंत्री ने कहा कि, मेरे पास कोई पैसा बकाया नहीं है। सभी आरोप झूठे हैं। 

जाने क्या है माामला

आपको बता दें कि, गत दिन एक कारोबारी की कॉल रिकार्डिंग वायरल हो रही है। कारोबारी ने मंत्री और विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने एक ट्रॉली खरीदी जिसकी कीमत 6 लाख रुपए है। मंत्री और विधायक ने उनके 6 लाख रुपए नहीं दिए। कारोबारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी इनसे पैसे मांगते हैं तो उन्हें धमकियां मिल रही है। पैसे मांगने पर मंत्री ने कहा कि इतना तो मेरा कमीशन है। यही नहीं उसकी फैक्ट्री में भी हिस्सा मांगा गया।

फैक्ट्री में पहुंचे कांग्रेस के सीनियर नेता

गौरतलब है कि, जानकारी मिलते ही कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा मुकेरियां में ट्रॉली फैक्ट्री में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों कारोबारी भाईयों को इंसाफ का आश्वासन दिया और कहा कि, वह पार्टी उनके साथ है। प्रताप बाजवा ने कहा कि, वह इस मुद्दे को उठाएंगे और दोनों विधायकों और मंत्री से इस्तीफे की मांग करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News