Ludhiana : दोस्त के साथ जा रहा युवक दर्दनाक हादसे का शिकार, पहुंचा पी.जी.आई.
punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 05:40 PM (IST)

मुल्लांपुर दाखा (कालिया) : थाना सुधार क्षेत्र अंतर्गत गांव घुमान चौक के पास बीते कल शाम लगभग 4:30 बजे एक अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पी.जी.आई. अस्पताल, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव हलवारा अपने साथी मोनू के साथ हलवारा से मुल्लांपुर अपने मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। जैसे ही वे घुमान चौक पहुंचे, एक तेज़ रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान जसवीर सिंह के कमर पर चोट लगी, जिसे पहले सुधार निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर रायकोट अस्पताल शिफ्ट किया गया। चोट गंभीर होने के कारण उसे पी.जी.आई. अस्पताल, चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया।
टक्कर लगने के समय वहां थाना सुधार पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी। जैसे ही पुलिस को हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने कार चालक को पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन कार चालक कार समेत फरार हो गया। थाना सुधार के मुख्य गुरदीप सिंह ने बताया कि अभी तक हमें कोई सुराग नहीं मिला है, जिस कारण कानूनी कार्रवाई में देरी हो रही है। कार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।