पंजाब के सरहदी शहर गुरूहरसहाय की चंदन कंबोज बनी जज, क्षेत्र में खुशी का माहौल

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 04:39 PM (IST)

गुरूहरसहाय (आवला): पंजाब के सरहदी शहर गुरूहरसहाय की चंदन कंबोज ने अपने पहले यत्न में ही पंजाब जुडिशियल परीक्षा के पास करके जज बनकर एक नया इतिहास रच दिया है और पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ ली गई परीक्षा में चंदन कंबोज ने कामयाबी हासिल की है और वह इस सरहदी इलाके में पहली जज के तौर पर चुनी गई है। इस दौरान चंदन कंबोज ने अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरू घर से आर्शीवाद प्राप्त किया। 

जज बनने की खुशी सम्बन्धित जानकारी देते हुए चंदन कंबोज ने बताया कि मेरी कामयाबी का श्रेय मेरे दादा हरकृष्ण लाल, पिता पवन कुमार, माता प्रवीन कौर को जाता है और इसके अलावा मेरे चाचा रजेश कुमार को जोकि उसके मार्ग दर्शक बने और उनकी प्रेरणा के चलते ही इस मार्ग को चुनकर जज बनी है। मालूम हो कि चंदन कंबोज के जज बनने पर उसके रिश्तेदारों, दोस्तों व अन्य क्षेत्र के गणमांयों ने उसे व उसके परिवार को बधाई दी। इसके साथ ही जज बनी चंदन कंबोज को गुरुद्वारा साहिब में प्रबंधक कमेटी ने सिरोपा देकर सम्मानित भी किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mohit

Recommended News

Related News