CM मान का पिछली सरकारों पर वार, पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को लेकर कही ये बात

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 03:45 PM (IST)

फाजिल्का: अबोहर की अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सी.एम. मान ने किसानों को मुआवजे के लिए चैक बांटे गए। साल 2020 में किसानों की फसल हुई थी जिसको लेकर चैक बांटे गए हैं। इस दौरान संबोधित करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि सबको नौकरियां मिलेंगी, कुछ समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक 25 हजार 80 नौकरियां दे चुके हैं।

इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि टैंकियों पर चढ़ना कोई हल नहीं है। सबको नौकरियां मिलेगी। कानूनी अड़चने दूर हो रही हैं। पिछली सरकारों के बीजे हुए कांटे चुन रहे हैं। पिछली सरकारों से पैसे निकलवा रहे हैं। जमीने छुड़वाई जा रही हैं, भ्रष्टाचारी लीडर छुड़वाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार टैक्स लेती है तो इसका उपयोग यहां कहीं भी कोई संकट आता है वहां हल किया जाता है। 

सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब से लूटा हुआ एक एक पैसा वापस लाया जाएगा। खजाना खाली नहीं था, अब खजाने की चाबी सही हाथों मे आ गई है। सबकी मांगों को पूरा किया जाएगा। जीरा फैक्टरी को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। डर के मारे सभी बीजेपी की तरफ जा रहे हैं जो यह मत सोचे की बच जाएंगे, बारी सबकी आएगी। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News