CM मान का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान, 'आप' के मंत्री दबाव में
punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 12:10 PM (IST)

जालंधर (धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान के राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के चलते आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री दबाव में हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. साधु सिंह धर्मसौत और कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुख्यमंत्री के इस अभियान के चलते आप के ज्यादातर मंत्री अब संजीदगी से काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी थी।
पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों को यह संकेत देना चाहती है कि वह साफ-सुथरी पार्टी है। ऐसा करके वह भाजपा और कांग्रेस दोनों पर राजनीतिक हमला करना चाहती हैं। अगले एक-दो वर्ष में हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और अन्य राज्यों में आम चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी इन राज्यों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना चाहती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

गलत इंजेक्शन ने ली लड़की की जान, शव को सरेराह बाइक पर फेंका, दिल दहला देने वाला VIDEO

एक-दो नहीं 15 बड़े खिलाड़ी है Cricket World Cup 2023 से पहले जख्मी, देखें पूरी लिस्ट

Inspirational Story: खुद को समझदार और बाकी सबको मूर्ख समझने वाले पढ़ें ये कहानी