कांग्रेस का ''युद्ध गप्प विरुद्ध'' पोस्टरों से AAP पर हमला, महिलाओं के लिए 48 हजार की मांग

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 09:20 AM (IST)

जालंधर : कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ निशाना साधते हुए 'युद्ध गप्प विरुद्ध' शुरू की है। कांग्रेस पार्टी ने जालंधर के नकोदर और शाहकोट समेत कई इलाकों में 'युद्ध गप्प विरुद्ध' के पोस्टर लगाए हैं, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में लगे इन पोस्टरों पर 'युद्ध गप्प विरुद्ध' लिखा है और पंजाब सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। ये पोस्टर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लगभग हर गांव की दीवारों पर देखे जा सकते हैं।

पोस्टर में अखबार पकड़े एक महिला की तस्वीर भी है, जबकि नकोदर इलाके में लगे पोस्टरों पर शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस MLA हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया और नवजोत सिंह दहिया की तस्वीर देखी जा सकती है। इसके साथ ही पोस्टरों में लिखा है कि इंतजार खत्म हुआ, अब 18 साल से ऊपर की हर महिला को 4 साल तक 48,000 रुपये दो। पोस्टर के जरिए पंजाब सरकार को घेरने और महिलाओं से किए गए वादों को याद दिलाने की कोशिश की गई है। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News