सिद्धू मूसेवाला के ''वार'' Song से हटाई गई विवादित लाइन

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 11:48 AM (IST)

चंडीगढ़: कुछ दिन पहले रिलीज हुए मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाना 'वार' को लेकर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इस गाने को मुस्लिम समुदाय से जोड़ कर देखा जा रहा है जिसके चलते उन्होंने आपत्ति जताई है। हालांकि आपत्ति के बाद अब गाने से विवादित लाइन को डिलीट कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि यह बदलाव गाने के ऑडियो फॉर्मेट में किया गया है।

आपको बता दें कि गाने में सिद्धू मुसावाला ने हरि सिंह नलुआ और मुहम्मद खान के बीच हुए युद्ध का जिक्र किया है। इसे मुस्लिम समुदाय के पैगंबर हजरत मुहम्मद के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में सिद्धू मुसावाला के पिता की ओर से सफाई भी दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News