भड़कती गर्मी से मिलेगी राहत, आज धूल भरी आंधी चलने व बारिश होने की संभावना
punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2017 - 07:00 AM (IST)
जालंधर (राहुल): सूर्य की गर्मी ने आज 2 से 3 डिग्री सैल्सियस तक तापमान बढ़ा दिया और लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सैल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस रहा। 27 जून को आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने व बारिश होने की संभावना है।
तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। आगामी 30 जून तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। आगामी सप्ताह में तापमान 2 से 3 डिग्री सैल्सियस घटने के आसार हैं।