घर में घुसकर नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, छित्तर परेड कर किया पुलिस हवाले

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 06:27 PM (IST)

फिल्लौर/अपरा (भाखड़ी): एक युवक द्वारा देर रात अपने दोस्त के साथ जबरन घर में घुस नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवकों ने लड़की को कमरे में बदी बनाकर घटना को अंजाम दिया। लड़की के शोर मचाने पर उसके भाई और पड़ोसी नींद से जाग गए, जिन्होंने दोनों लड़कों को पकड़कर छित्तर परेड करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडीकल करवा कर दुष्कर्म करने वाले युवक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक पास के गांव में रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके पिता काम के चलते घर से बाहर रहते हैं। बीती रात 11 बजे जब वह अपने घर के कमरे में सो रही थी तो उसने अपने घर के गेट पर जोर से खटखटाने की आवाज सुनी। लड़की को लगा कि तेज हवा और बारिश के कारण उसका गेट हिल रहा होगा। उसने जब देखा तो 2 युवक गेट तोड़कर उसके कमरे में घुस गए। इससे पहले कि वह शोर मचा पाती, एक युवक ने उसे जमीन पर पटक कर घायल कर दिया और उसे बंदी बना लिया व कहा कि अगर उसने शोर मचाया, तो अंजाम बुरा होगा। लड़की ने बताया कि उनमें से एक आरोपी सुखदेव है, जो पास के एक गांव का रहने वाला है। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि उसका दूसरा साथी उसके साथ खड़ा रहा, जिसे वह नहीं पहचानती थी।

PunjabKesari

जैसे ही आरोपी घिनौनी हरकत करने के बाद  बाहर निकले, पीड़ित लड़की ने शोर मचाया, जिससे दूसरे कमरे में सो रहे लड़की के भाई और पड़ोसी उनकी नींद से जाग गए। उन्होंने दौड़कर दोनों आरोपी लड़कों को पकड़ लिया और उनकी छित्तर परेड कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पीड़ित लड़की को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया और उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक जिस मोटरसाइकिल से देर रात लड़की के घर के बाहर पहुंचा, उस मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News