Exit Poll 2022: CM चरणजीत सिंह चन्नी का आया यह बयान

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 09:05 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव की एग्जिट पोल रिपोर्ट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि यह केवल परिणाम बताएगा। चुनाव परिणामों की प्रतीक्षा करनी चाहिए। पंजाब का भविष्य ई.वी.एम. मशीनों में कैद है। इसलिए 10 मार्च का इंतजार करने चाहिए। सच्च तभी सामने आएगा किस पार्टी की जीत हुई है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न एग्जिट पोल में बहुमत मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल की रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 76 से 90 सीटें, कांग्रेस को 19 से 31 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 7 से 11 सीटें और बीजेपी को 1 से 4 सीटें मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री चन्नी आज गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने दिल्ली पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के मुद्दे और यूक्रेन में फंसे पंजाबियों की दुर्दशा पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कई मंत्री अभी यहां नहीं हैं और वह जल्द ही मंत्रियों के साथ इस मामले को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में वही करेंगे जो पंजाब चाहता है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब के 997 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिनमें से 420 घर लौट चुके हैं। पोलैंड में 200 छात्र पहुंचे हैं जो वहां सुरक्षित हैं। अमित शाह ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही फंसे हुए छात्रों को सुरक्षित वापस लाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News