खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 06:27 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने देने के धमकी के मामले में पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

पुलिस  अनुसार  पन्नू ने रिकॉडेड मैसेज के जरिए मुख्यमंत्री को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने देने की धमकी दी थी। यह ऑडियो मैसेज उसने प्रदेश के कुछ पत्रकारों को भेजा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पन्नू सिख फॉर जस्टिस नामक खालिस्तान समर्थक संगठन से जुड़ा है। इस संगठन को सरकार ने प्रतिबंधित किया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News