मुसीबत में फंसे Jalandhar के लोगों का हाथ थामने नहीं पहुंचे पूर्व क्रिकेटर Harbhajan Singh
punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 09:45 AM (IST)

जालंधर(अनिल पाहवा): पंजाब के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं और पिछले करीब 10 से 12 दिन का समय इन इलाकों के लोगों ने बेहद मुश्किल भरा काटा है और अभी भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। कुछ इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी है जबकि जहां पानी निकल चुका है वहां लोगों को अन्य समस्याओं से दो-दो हाथ करने पड़ रहे हैं। जालंधर का भी एक बड़ा हिस्सा बाढ़ के कारण प्रभावित रहा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर रा’य के कैबिनेट मंत्री तथा अधिकारियों की फौज दिन-रात लोगों को बचाने तथा पानी को गांवों में घुसने से रोकने के लिए प्रबंधों में लगी रही लेकिन एक बार फिर से जालंधर के लिए मुसीबत की घड़ी में लोगों की सहायता के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह भ’जी नहीं पहुंचे। मुसीबत के समय भी नहीं दिखे हरभजन: लोहियां, शाहकोट तथा आसपास के इलाकों में लोगों की सहायता के लिए आम आदमी पार्टी के ही रा’यसभा सांसद संत सीचेवाल ने मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी लेकिन जालंधर से ‘आप’ के रा’यसभा सांसद हरभजन सिंह कहीं नजर नहीं आए। कितने लोगों के घर डूब गए और कितने लोग बेघर हो गए, लेकिन हरभजन सिंह कहीं भी लोगों की सहायता करने नहीं पहुंचे।
कभी नहीं भूलेंगे जालंधर के लोग
इससे पहले जालंधर में लोकसभा उपचुनाव में भी हरभजन सिंह अपनी पार्टी की मदद के लिए जालंधर नहीं आए लेकिन इस बार जो पंजाब खासकर जालंधर के लोगों के साथ त्रासदी हुई है, उस समय में हरभजन सिंह का गायब रहना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। हरभजन सिंह की इस बेरुखी को शायद जालंधर के लोग कभी नहीं भूलेंगे।
सोशल मीडिया पर दो लाइनें लिख निभा ली जिम्मेदारी
बाढ़ तथा इलाकों में पानी घुसने से परेशान लोगों के लिए हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर 6-7 दिन पहले एक पोस्ट डालकर खानापूर्ति कर दी। भज्जी ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर पंजाब तथा हिमाचल में बारिश और बाढ़ को लेकर वाहेगुरु से मेहर की अरदास की। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तथा पहली बार किसी मुख्यमंत्री को हवाई सर्वेक्षण की जगह बाढ़ के पानी में खड़े होकर स्थिति का जायजा लेते हुए देखा गया। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के तौर पर बाढ़ के सभी इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को हरसंभव सहायता देने व बाढ़ से निपटने के लिए सभी तरह के उपाय करने को कहा। इस स्थिति में अगर मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान सभी इलाकों का दौरा कर सकते हैं तो हरभजन सिंह भगवंत मान से तो ’यादा व्यस्त नहीं होंगे। लोग तो यह पूछ रहे हैं कि उन्हें फिर जालंधर के लोगों की याद क्यों नहीं आई? जालंधर से सांसद सुशील रिंकू ने बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया, कंधे पर बोरियां तक उठाईं। हरभजन सिंह जालंधर आकर बस लोगों के साथ ही खड़े हो जाते, तब भी लोग स्थिति को समझ जाते। लेकिन हरभजन सिंह का गायब रहना यहां के लोगों के दर्द को और बढ़ा गया। जालंधर से रा’यसभा सांसद हरभजन सिंह भ’जी का यह रवैया जालंधर के लोग ताउम्र याद रखेंगे।