दुष्कर्म का आरोपी यू.पी. से गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए रच रखा था यह भेष
punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 06:43 PM (IST)

चंडीगढ़ : नाबालिगा से दुष्कर्म करने के मामले में 24 सालों से भगौड़ा चल रहे आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बदायूं से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हरिचंद के रूप में हुई है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी हिन्दू से सिख बन कर यू.पी. के बदायूं के गुरुद्वारा साहिब में पाठी बना हुआ था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी को 6 दिसम्बर 1999 को अदालत ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के मामले में भगौड़ा करार दिया था।
आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम को पता लगा कि आरोपी हरिचंद हिंदु से सिख बन गया है और बदायूं के एक गुरुद्वारा में पाठी का काम करता है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी पर शिकंजा कसा है।