सोना-चांदी सस्ता: आज फिर गिरे दाम, जानें ताजा रेट
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 03:34 PM (IST)
पंजाब डेस्क: गुरुवार को सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,52,300 रुपए हो गई है, जो बुधवार को 1,53,300 रुपए थी। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,37,070 रुपए पर दर्ज किया गया, जबकि कल इसकी कीमत 1,37,970 रुपए थी। चांदी के दामों में भी कमी आई है। आज चांदी 2,43,600 रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले दिन 2,51,900 रुपये थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को सोना और चांदी में मिला-जुला रुख देखने को मिला। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) 0.7% बढ़कर 4,573.09 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी 1.6% बढ़कर 72.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

