सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, देखें मंगलवार के ताजा भाव
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 01:45 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,600 रुपये तक पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं बाजार में चांदी का भाव 2,47,400 रुपये प्रति किलोग्राम रिकॉर्ड किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव और मांग में बदलाव के चलते कीमतों में यह उतार-चढ़ाव जारी है।
Comex पर सोने-चांदी का भाव
Comex पर सोना मजबूती के साथ खुला और तेजी बनाए रखी। सोना 4,534 डॉलर प्रति औंस पर खुला था, जो पिछले बंद भाव 4,533.30 डॉलर से थोड़ा अधिक था। कारोबार के दौरान इसमें करीब 17.40 डॉलर की बढ़त दर्ज हुई और यह 4,550.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी गई। चांदी 73.17 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जो पिछले बंद भाव 73.52 डॉलर से कम थी। कारोबार के दौरान इसमें 0.31 डॉलर की गिरावट आई और यह 73.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

